Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

AMN / PATNA

राजद (RJD)के मुख्य मंत्री उमीदवार तेजस्वी यादव ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा कि हमारी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का फैसला करेंगे। 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के दो दिन बाद राजद ने अपने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार युवाओं का राज्य है। यहां 60 फीसदी युवा हैं, लेकिन युवाओं का सबसे ज्यादा पलायन यहीं से होता है। यहां 46.6 फीसदी बेरोजगारी है। पिछले दिनों हमारे बेरोजगारी पोर्टल पर 9 लाख 47 हजार 924 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। 13 लाख 11 हजार 626 मिस्ड कॉल आईं हैं। यहां हर बिहारी पर 47 लाख रुपए का कर्ज है।

तेजस्वी ने कहा कि हम सरकारी और अस्थाई नौकरी देंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय मानक है कि 1 हजार लोगों पर एक डॉक्टर हो। इस हिसाब से एक लाख 25 हजार डॉक्टरों की बहाली करेंगे। उतने ही सपोर्ट स्टाफ भी भर्ती करेंगे। 50 हजार पुलिसकर्मियों के पद रिक्त हैं। बिहार में प्रति एक लाख लोगों पर 77 पुलिसकर्मी हैं। राज्य में अभी 77 हजार पुलिसकर्मी ही कार्यरत हैं। इस हिसाब से अभी एक लाख 72 हजार पुलिसकर्मियों की जरूरत है।

शिक्षकों की बात करें तो यहां 2.5 लाख पद रिक्त हैं। कॉलेजों में शिक्षकों के 50 हजार पद रिक्त हैं। जूनियर इंजीनियर के 76 हजार पद खाली हैं। सपोर्टिंग स्टाफ भी 2 लाख चाहिए। इस तरह इन सबों को मिलाकर लगभग दस लाख पद रिक्त हैं। सरकार बनते ही हम इन रिक्त पदों को मात्र दो महीने में भर देंगे।

Click to listen highlighted text!