Last Updated on November 12, 2023 12:31 am by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
धीरज बोमा देवरा ने आज बैंकॉक में एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।
अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप राय अंतिम आठ में बाहर हो गये थे जिसके बाद दौड़ में बोमा देवरा ही एकमात्र भारतीय थे और 22 साल के इस तीरंदाज ने निराश नहीं किया।
इस चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले दो देशों को व्यक्तिगत कोटा मिलता।
