Last Updated on April 1, 2026 12:11 pm by INDIAN AWAAZ

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बुजुर्गों और सामाजिक नेताओं की संयुक्त सभा ‘जिरगा’ ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है। यह घोषणा कल पेशावर में जिरगा के समापन पर जारी की गई। बैठक में पूर्व राज्यपाल, राजनेता, पूर्व राजनयिक, आदिवासी बुजुर्गों, बुद्धिजीवियों और धार्मिक विद्वानों ने भाग लिया। जिरगा ने कहा कि दोनों देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी परिस्थिति में उनके क्षेत्रों का उपयोग एक-दूसरे के खिलाफ न हो। साथ ही सभी विवादों और मतभेदों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से किए जाने पर भी जोर दिया।
