Last Updated on November 22, 2022 10:21 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
मतदाताओं को लुभाने के लिए मैदान में उतरे प्रमुख प्रचारकों के साथ गुजरात में चुनाव प्रचार और तेज हो गया है। आज भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए उत्तरी और मध्य गुजरात के शहारा, चनाश्मा और सिद्धपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। श्री नड्डा ने जातिवाद और ध्रुवीकरण की राजनीति को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। अमित शाह सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों ने आज पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया। श्री शाह ने आज खम्बात, थराड़ और दीसा में जनसभाओं को सम्बोधित किया। कांग्रेस के प्रमुख प्रचारक कन्हैया कुमार ने अहमदाबाद के दरियापुर में मोरबी त्रासदी को लेकर सरकार की आलोचना की। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं को लुभाने के लिए खम्बालिया और सूरत में जनसभाओं को सम्बोधित किया। हमारे संवादाता के अनुसार उत्तर में अम्बाजी से लेकर दक्षिण में अम्बर गांव तक 14 जिलों में फैले जनजातीय क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
