Last Updated on March 6, 2024 10:15 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
खेलो इंडिया पदक विजेता अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग तथा खेल मंत्रालय ने सरकारी नौकरी के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन किए हैं। आज नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अब खेलो इंडिया युवा, विश्वविदयालय, पैरा और शीतकालीन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडी सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे।
श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाना, जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना और देश में खेलों को एक आकर्षक और व्यवहार्य करियर विकल्प में बदलना है। उन्होंने कहा कि ये संशोधित नियम भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने के लिए खिलाडियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगतिशील कदम है।
