Last Updated on February 22, 2023 8:49 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
मध्य प्रदेश के खजुराहो में आज शाम जी-20 में भारत की अध्यक्षता में संस्कृति कार्य समूह की पहली बैठक शुरू हो रही है। इसका उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित रहेंगी।खजुराहो में जी-20 संस्कृति कार्य समूह की पहली बैठक आज शाम
