Last Updated on December 2, 2021 11:02 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

बैंगलुरू में ओमिक्रॉन से संक्रमित दो व्‍यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर्नाटक में कर ली गई है। बृहत बैंगलुरू महानगर पालिका के मुख्‍य प्रशासक गौरव गुप्‍ता ने बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित दक्षिण अफ्रीका के 66 वर्षीय नागरिक के संपर्क में आए 264 लोगों की पहचान कर ली गई है।

इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अन्‍य 46 वर्षीय ओमिक्रॉन संक्रमित रोगी का कोई यात्रा विवरण नहीं है। इसके संपर्क में 218 लोग आए थे। कोविड जांच के बाद इनमें से पांच लोग संक्रमित पाए गये हैं।

श्री गुप्‍ता ने कहा कि दोनों ओमिक्रॉन संक्रमित लोगों ने टीके की दोनों खुराक ली थी। श्री गुप्‍ता ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।