Last Updated on March 5, 2024 11:08 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सुनील शर्मा, दारा सिंह चौहान, सहयोगी दलों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और राष्ट्रीय लोकदल के अनिल कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलायी। भाजपा के सुनील शर्मा साहिबाबाद सीट से विधायक है, वहीं दारा सिंह चौहान विधान परिषद सदस्य हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। इस मौके पर शपथ लेने वाले सभी नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी।
