Last Updated on October 30, 2023 12:50 am by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 कल से पांच नवंबर तक मनाया जायेगा। इस वर्ष की थीम है-भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। उनके स्मरण में प्रति वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इस सप्ताह के दौरान नागरिकों के लिए सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा सभी को दिलाई जाएगी।
जागरूकता सप्ताह अभियान नागरिकों की भागीदारी के जरिए सार्वजनिक जीवन में अखण्डता और सत्यनिष्ठा को बढावा देने की प्रतिबद्धता को समर्थन देता है। यह सप्ताह भ्रष्टाचार के विरूद्ध केन्द्रीय सतर्कता आयोग की जन भागीदारी सतर्कता पहलों में से एक है। इसका उद्देश्य शासन और जन प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता के प्रति संवेदनशीलता लाना है।
