Last Updated on March 4, 2023 9:46 pm by INDIAN AWAAZ

AMN
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कल रात भीषण आग में 17 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। यह आग इंडोनेशिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी द्वारा संचालित एक ईंधन भंडारण स्टेशन में लगी थी। इस घटना में साठ लोगों के घायल होने और कई अन्य के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।