Last Updated on October 16, 2023 8:56 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

टी-20 क्रिकेट को 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है। अंतर्राष्‍ट्रीय ओलम्पिक समिति की आज मुम्‍बई में हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। समिति ने इसके अलाव, स्क्वॉश, बेसबॉल, लैक्रोस और फ्लैग फुटबॉल को 2028 लॉस एंजेलिस ओलम्‍पिक खेलों में शामिल किया है।