
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री मंगलवार से अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन, डी.सी. जाएंगे, जहां वे अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिस्री 27 से 29 मई 2025 तक वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। विदेश सचिव की यह यात्रा प्रधानमंत्री की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के पश्चात की एक अगली कड़ी है, जब दोनों देशों ने भारत-यू.एस. कॉम्पैक्ट (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को बढ़ावा देना)नामक एक नई साझेदारी की शुरुआत की थी।
इससे पहले फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन यात्रा की थी। विदेश सचिव की यात्रा का उद्देश्य 21वीं सदी में सैन्य सहयोग, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अवसरों को तेज़ी से आगे बढ़ाना है।
