Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

AMN

भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए अपना आक्रामक वैश्विक अभियान शुरु किया है। इसके अन्‍तर्गत आज दो सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल नौ देशों की यात्रा पर रवाना हुए। जनता दल यूनाइटेड सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के कूटनीतिक प्रयासों के अन्‍तर्गत पांच देशों इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुआ। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधि मंडल संयुक्‍त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन की यात्रा पर जा रहा है।

श्री संजय झा ने रवाना होने से पहले कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की प्रायोजित नीति का एक हिस्सा है। उन्‍होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल दुनिया को यह बताएगा कि इस्लामाबाद किस तरह से आतंकवाद को प्रायोजित करता रहा है।

पाकिस्तान के नापाक इरादों और भारत के सफल आतंकरोधी अभियान के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जानकारी देने के लिए सात बहुदलीय प्रतिनिधि मंडल गठित किए गए हैं।
Click to listen highlighted text!