FreeCurrencyRates.com

इंडियन आवाज़     29 Mar 2024 10:12:49      انڈین آواز

देशभर में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया, परेड का आयोजन हुआ और समर स्‍मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

AMN

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्‍य समारोह नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य-पथ पर आयोजित किया गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस आयोजनों में देश का नेतृत्‍व किया। इस वर्ष की परेड में मुख्‍य अतिथि मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल सीसी थे। परेड आज सुबह राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पुष्‍पाजंलि के साथ प्रारम्‍भ हुई। परम्‍परा के अनुसार, राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया और उसके बाद राष्‍ट्रगान हुआ तथा 105 एम.एम. के इंडियन फील्‍ड बंदूकों से 21 तोपों की सलामी दी गई। पहले, यह सलामी 25 पाउंडर तोप से दी जाती थी। यह रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। परेड के लिए कर्तव्‍य-पथ पर उपस्थित दर्शकों पर एम.आई.-17 वन-वी और वी-5 हेलीकॉप्‍टरों ने फूल बरसाए। परेड की शुरुआत राष्‍ट्रपति के सलामी लेने के साथ हुई।

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में तिरंगा फहराया। उन्‍होंने परेड की सलामी ली और गणतंत्र दिवस पर संदेश जारी किया।

आंध्रप्रदेश के राज्‍यपाल बिस्‍वा भूषण हरिचंदन ने 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में आज विजयवाड़ा के आईजीएमसी स्‍टेडियम में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। आंध्रप्रदेश सरकार की विकास और कल्‍याण योजनाओं को दर्शाने वाली झांकियां निकाली गई। प्रदेश के सभी जिलों में गणतंत्र दिवस के समारोह धूमधाम से मनाए गए।

हिमाचल प्रदेश में शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित राज्‍य-स्‍तरीय समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर कई विभागों की विभिन्‍न विकास गतिविधियों की झलक दर्शाती झांकियां भी निकाली गई। राज्‍यपाल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्‍कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी समारोह में उपस्थित थे।

उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में राज्‍यस्‍तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अलग-अलग विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्‍यपाल ने उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्‍म‍ानित किया। केदारनाथ में आईटीबीपी, मंदिर समिति और पुलिस ने संयुक्‍त रूप से तिरंगा फहराया। 2015 से हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर केदारनाथ पर तिरंगा फहराया जा रहा है।

मिजोरम में राजधानी आइजोल में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपाटी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अर्धसैनिक बलों और पुलिस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट और परेड में भाग लिया। राजधानी आइजोल सहित सभी जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए।

गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने बोटाद जिले में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात पुलिस, भारतीय तटरक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल, चेतक कमांडो, राज्‍य रिजर्व पुलिस बल, डॉग स्‍क्‍वॉड, घुड़सवार पुलिस और मध्‍य प्रदेश के पुलिसकर्मियों ने परेड में हिस्‍सा लिया। स्‍कूली बच्‍चों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राज्‍य भर के सरकारी कार्यालयों, विश्‍वविद्यालयों, कॉलेजों, स्‍कूलों, आवासीय परिसरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए।

तेलंगाना में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने हैदराबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास का लाभ सभी लोगों तक पहुंचना चाहिए। तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उज्जल भुइयां ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इसके लिए बार और बेंच के बीच समन्वय जारी रहना चाहिए।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उपराज्‍यपाल एडमिरल डी के जोशी ने पोर्ट ब्‍लेयर की मैरीना पार्क रोड पर आयोजित कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। इसके बाद परेड में अंडमान-निकोबार कमान, पुलिस, आई आर बी एन, बैंड, एनसीसीसी कै‍डेट और स्‍कूली बच्‍चों ने हिस्‍सा लिया। इस अवसर पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किए गए। उपराज्‍यपाल ने अतुलनीय योगदान के लिए 18 लोगों को प्रशस्‍ति पत्र देकर सम्‍मानित किया। उपराज्‍यपाल ने अपने संबोधन में द्वीपों के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इसमें समुद्री विमान परियोजनाओं, वृहद निकोबार जहाजरानी परियोजना और हेलि‍कॉप्‍टर की सेवाएं बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पोर्ट ब्‍लेयर के नए हवाई अड्डे का 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शिबपुर में आईएनएस कोहासा के रनवे को बढ़ाने का कार्य जारी है, इससे नागरिक सेवाएं शुरू हो सकेंगी।

केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में भी गणतंत्र दिवस जोर-शोर से मनाया गया। उप-राज्‍यपाल आर के माथुर ने लेह के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। इस अवसर पर श्री माथुर ने कहा कि भारत की जी-ट्वंटी बैठक की अध्‍यक्षता लद्दाख की समृद्ध संस्‍कृति और विरासत को प्रदर्शित करने का एक दुर्लभ अवसर होगा। उन्‍होंने केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद विभिन्‍न विकास और कल्‍याणकारी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

जम्‍मू और कश्‍मीर में सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्‍तान रेंजर्स ने कई चौकियों पर आज मिठाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। बीएसएफ ने सद्भावनापूर्ण माहौल में जम्‍मू क्षेत्र के अखनूर, सांबा, कठुआ, अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर की चौकियों पर पाकिस्‍तान रेंजर्स को मिठाई दी। पाकिस्तान रेंजर्स ने भी बीएसएफ को मिठाई और शुभकामना दी। वास्‍तविक नियंत्रण रेखा वाले दो जिलों राजौरी और पूंछ की अग्रिम चौकियों पर भारतीय सेना की टुकडि़यों ने पाकिस्‍तानी समकक्ष को मिठाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

خبرنامہ

رحمانی 30  کا داخلہ امتحان 30 اور 31 مارچ  2024 کو ہوگا۔

سینٹرز اور انٹرینس کی تفصیلات طلبا و طالبات کو ای میل، ایس ای ...

سابق چیئرمین پاکستان کرکٹ بورڈ شہریار خان انتقال کرگئے۔

سابق سفارت کار مصنف اور دو بار پاکستان کرکٹ بورڈ (پی سی بی) کے ...

روس: کنسرٹ ہال دہشت گردانہ حملے میں مرنے والوں کی تعداد 133 ہو گئی۔

© Russian Investigative Committee/TASS دہشت گردوں کے حملے میں زخمی 104 بالغ او ...

MARQUEE

Singapore: PM urges married Singaporean couples to have babies during year of Dragon

AMN / WEB DESK Prime Minister of Singapore Lee Hsien Loong has urged married Singaporean couples to have ba ...

Himachal Pradesh receives large number of tourists for Christmas and New Year celebrations

AMN / SHIMLA All the tourist places of Himachal Pradesh are witnessing large number of tourists for the Ch ...

Indonesia offers free entry visa to Indian travelers

AMN / WEB DESK In a bid to give further boost to its tourism industry and bring a multiplier effect on the ...

MEDIA

Noted Journalist Zafar Agha Passes Away

Journos shocked over his demise AMN / NEW DELHI Noted journalist and and the Editor-in-Chief Nation ...

MeitY notifies PIB fact check unit as fact checker of Central Government

AMN Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) had updated the Information Technology (Int ...

@Powered By: Logicsart