देश के कई हिस्सों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, रामनवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
चैत्र और शारदीय नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी धूम-धाम के साथ मनायी जाती है। इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य का अधिक महत्व होता है। कई लोग नवरात्र में व्रत रखते हैं और रामनवमी के दिन पूजा-पाठ के बाद इसे तोड़ते हैं।
इस बार रामनवमी पर पुष्य नक्षत्र के साथ-साथ बुधादित्य योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। उच्च का सूर्य, बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहा है। कई सालों बाद इतना विशेष योग भी बन रहा है। रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।