पाकिस्तान के मशहूर सिख नेता सरदार सूरन सिंह की अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर मोटर साइकिल पर सवार थे।
पुलिस ने बताया कि सरदार सूरन सिंह की बुनेर जिले के पास उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे सैर के बाद वापस अपने घर जा रहे थे।
हमले के तुरंत बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. सोरेन सिंह 2011 में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी में शामिल हुए थे।
सरदार सूरन सिंह वर्तमान में अल्पसंख्यक मामलों में मुख्यमंत्री खैबर पख्तूनख्वा के विशेष सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।